28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक दिवस पर CM साय ने किया ‘मिशन अंतरिक्ष’ और ‘जय विज्ञान’ का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी नई प्रेरणा

CG News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री निवास से स्कूली बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता के लिए मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान अभियान का शुभारंभ किया।
less than 1 minute read
Google source verification
शिक्षक दिवस पर CM साय ने किया ‘मिशन अंतरिक्ष’ और ‘जय विज्ञान’ का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी नई प्रेरणा(photo-patrika)

शिक्षक दिवस पर CM साय ने किया ‘मिशन अंतरिक्ष’ और ‘जय विज्ञान’ का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी नई प्रेरणा(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री निवास से स्कूली बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता के लिए मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला प्रशासन रायपुर और इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन व विज्ञान भारती के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते हुए।

इसे बच्चों को अंतरिक्ष से जुड़े विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इस कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ऑनलाइन जुड़े और बच्चों के साथ अपनी अंतरिक्ष यात्रके अनुभव साझा किए। इस दौरान सीएम ने बच्चों से आह्वान किया कि वे शुक्ला से प्रेरणा लेकर अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपना तथा देश का नाम ऊंचा करें।

CG News: कैप्टन शुभांशु ने प्रदेश में किया ‘जय विज्ञान’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने कहा, विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक सोच है। विज्ञान प्रश्न पूछने और तर्क करने की शक्ति और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रोजेक्ट जय विज्ञान के अंतर्गत आयोजित कार्यशालाएं, विज्ञान प्रदर्शनियां, प्रतियोगिताएं और नवाचारी परियोजनाएं विद्यार्थियों को सीखने और आत्मविश्वास को बढ़ाने का अवसर देंगी। जो उन्हें जीवन में आगे चलकर काम आएंगी।

अंतरिक्ष यात्री शुक्ला ने बच्चों से साझा किए अपने अनुभव

शुक्ला ने कहा, देश ने जो अवसर उन्हें प्रदान किया है, उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, उनकी पहल से ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित हो पा रहे हैं। जब प्रदेश का मुखिया विज्ञान और शिक्षा से जुड़े आयोजनों को महत्व देता है, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे प्रदेश पर पड़ता है।