रायपुर ञ्च पत्रिका. मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में डेंगू का मुद्दा उठा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने बताया, बैठक में डेंगू की बीमारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के किसी भी शहर में यदि डेंगू का मरीज है, जो उसका नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। इस बीच मुख्य सचिव अजय सिंह ने प्रत्येक जिले में जिला स्तर पर डॉक्टरों की टीम बनाकर, निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति पर निगरानी रखने को कहा है।