वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि आज एक साल पूरा किया है। ज़मीन की रजिस्ट्री मे छोटे भूखंडों को अनुमति दी। धनेन्द्र साहू ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार के एक साल पूरे हुए गर्व होता है कि 15 साल के भजपा के कुशासन को खत्म करके कांग्रेस की सरकार आई। पहला दिन सरकार ने अपने सबसे बड़े वादे को पूरा किया, किसी सरकार के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती। छत्तीसगढ़ में कोई किसान कर्ज के लिए आत्महत्या नहीं कर रहा है। ये कोई साधारण बात नहीं है। पांच साल 2500 रुपये में धान खरीदी होगी। सांस्कृतिक शोषण होता था ये बड़ा विषय था। मुख्यमंत्री ने सबको सम्मान दिया। इससे हर किसान को, छत्तीसगढ़िया को हर्ष होता है कि छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री बना है।