18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्याज की कीमत को लेकर पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के सीएम ने पत्र लिखकर दिया ये सुझाव

- आम लोगों को सस्ता प्याज मिले इसलिए खोले जाएं रिटेल काउंटर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्याज उत्पादक किसानों को सब्सिडी देने का दिया सुझाव- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्याज की आपूर्ति के लिए बफर स्टाक रखने का किया आग्रह
less than 1 minute read
Google source verification
प्याज की कीमत को लेकर पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के सीएम ने पत्र लिखकर की दिया ये सुझाव

प्याज की कीमत को लेकर पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के सीएम ने पत्र लिखकर की दिया ये सुझाव

रायपुर . देश में प्याज (onion) के बेतहाशा बढ़े दामों ने आम लोगों की आंखों में आंसू ला दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई स्थानों में प्याज 100 रुपए प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य शहरों में प्याज की कीमत (onion price) 60 से लेकर 75 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

किसानों को धान का 2500 रुपए मूल्य दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान
[typography_font:18pt]रिटेल काउंटर खोलने का आग्रह
छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र (letter) लिखा है। सीएम ने पीएम मोदी से प्याज की आपूर्ति के लिए बफर स्टाक रखने और फौरी राहत के लिए रिटेल काउंटर खोलने का आग्रह किया है। भूपेश बघेल ने जनता को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने प्रमुख नगरों में नैफेड (nafed) के माध्यम से रिटेल काउंटर प्रारंभ करने, बफर स्टाक बनाने व प्याज उत्पादक किसानों को सब्सिडी देने सहित अनेक सुझाव दिए हैं।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस ने लोकसभा से किया वॉकआउट
[typography_font:18pt]20 रुपए भाव था अप्रैल में
पीएम मोदी (pm modi) को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2019 में प्याज का रिटेल भाव 20 रुपए प्रति किलो था, जो बढ़कर वर्तमान में 75 रुपए प्रति किलो हो गया है। उन्होंने कहा कि खुले बाजार में प्याज के दाम की सतत् निगरानी तथा जमाखोरी को रोकने एवं आम लोगों को उचित मूल्य पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया गया है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]पीएम मोदी की आयुष्मान योजना से चार गुना ज्यादा फायदा देगी छत्तीसगढ़ की नई हैल्थ स्कीम
[typography_font:18pt]अधिकतम स्टॉक लिमिट निर्धारित
सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को बताया कि छत्तीसगढ़ आवश्यक वस्तु व्यापारी (अनुज्ञापन तथा जमाखोरी पर निर्बंधन) आदेश-2019 के अंतर्गत प्याज के थोक व्यापारी हेतु 500 क्विंटल तथा कमीशन एजेंट हेतु 100 क्विंटल की अधिकतम स्टॉक लिमिट निर्धारित की गई है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ के सीएम और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह में छिड़ी शायराना जंग
[typography_font:18pt]प्राइस मॉनीटरिंग सेल
पीएम मोदी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में कार्यरत प्राइस मॉनीटरिंग सेल तथा राज्य मुख्यालय के प्राइस मॉनीटरिंग सेल के जरिए प्याज सहित 22 आवश्यक वस्तुओं के थोक एवं रिटेल बाजार भाव की सतत् निगरानी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]सरकार ने किया बड़ा ऐलान, अब नहीं करेंगे किसानों का कर्ज माफ
[typography_font:18pt]30 हजार टन प्याज प्रति माह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को पत्र लिखकर बताया कि प्याज के थोक व्यापारियों के साथ जिला प्रशासन के समन्वय से रायपुर (Raipur) शहर में 7 रिटेल काउंटर स्थापित कर 70 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज का विक्रय कराया जा रहा हैै। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्याज की कमी वाला राज्य है। छत्तीसगढ़ में प्याज की मासिक आवश्यकता 30 हजार टन है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >इसे भी पढ़ें...देश में मंदी के बावजूद छत्तीसगढ़ में 13 फीसदी की वृद्धि