First Session of Assembly : विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी सरकार का पहला और वित्तीय वर्ष 2023-24 का दूसरा अनुपूरक बजट प्रस्तृत किया। अब इस पर गुरुवार को चर्चा होगी। इसके बाद द्वितीय अनुपूरक बजट पारित होगा। यह बजट 12992 हजार करोड़ से अधिक का होगा। इसमें विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं के साथ-साथ महतारी वंदन योजना, बेरोजगारी भत्ता और धान के बकाये बोनस के लिए राशि का प्रावधान किया गया है।