
रायपुर . राजधानी में आधी रात को नया रायपुर जाते समय बाइक सवार युवक के एक्सीडेंट का मामला सामने आया। युवक को कार ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दरअसल, घटना आधी रात की है। उस दिन मृतक युवक का जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल में नया रायपुर अपना जन्मदिन मनाने जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ़्तार से चली आ रही मारुती कार ने उन्हें टक्कर मार दीं। इस टक्कर से बाइक सवार दुष्यंत साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
उसके साथी राजा साहू को गंभीर चोटे आई है। युवकों के साथ आए उनके समूह के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दीं। साथ ही एम्बुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां अभी उसका इलाज चल रहा है।कार चालक को भी हल्की चोटे आई है।
पिता की आंखों के सामने ट्रक के पहिए से कुचल गई बेटी, पहन रखा था स्कूल ड्रेस
कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[typography_font:14pt;" >पुलिस ने बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार कार चालक श्वेतांक्ष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आधी रात को हुई यह घटना इतनी दर्दनाक थी की बाइक और कार दोनों बुरी तरह छतिग्रस्त हो गए है।
तेलीबांधा से मंदिरहसौद मार्ग में शाम होते ही वाहनों की रफ्तार बढ़ जाती है। इससे दुर्घटनाएं होती हैं। कुछ दिन पहले ही सेरीखेड़ी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रेलर सडक़ किनारे स्थित ढाबे में जा घुसी थी। इससे एक युवक की मौत हो गई थी।
Published on:
06 Apr 2018 11:55 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
