पुलिस ने बताया कि मृतक टंनकार साहू (23) पिता दयालु साहू निवासी रोहांसी (सुंद्रावन) का निवासी है। रोहांसी में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। गुरुवार को रात्रि दुकान बंद करने के बाद वह अपने पिता से पलारी घूमने जाने की बात कहकर दोस्त के साथ निकला था। उन्हें एक दूसरा दोस्त मिल गया, जो वटगन का रहने वाला है।