उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के लगातार प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona Cases in Chhattisgarh) तेजी से कम हो रहा है। बाकी राज्यों से छत्तीसगढ़ की व्यवस्था बेहतर है। गंगा नदी में फेंकी गई लाशों पर भी मंत्री लखमा ने बीजेपी और केंद्र सरकार आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है गंगा नदी में लाशें फेंकी जा रही वहां ध्यान नहीं दिया जा रहा है।