पत्रिका डांडिया उत्सव में मचेगा धमाल, इनामों की होगी बौछार
रायपुर. रायपुराइट्स को जिस दिन का इंतजार है वह नजदीक आ रहा है। डांडिया की धूम मचने वाली है। शहरवासियों के लिए पत्रिका और एटी ग्रुप लाए हैं डांडिया उत्सव-2018। वीआइपी चौक स्थित होटल वूड कस्टल में 12 से 14 अक्टूबर तक जमेगा डांडिया का रंग। इसके लिए रजिस्ट्रेशन बड़ी संख्या में हम तक पहुंच रहे हैं। पंजीयन 6 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक कराए जा सकेंगे। पता है- पत्रिका ऑफिस, थर्ड फ्लोर, हर्षित कॉर्पोरेट आमानाका ओवरब्रिज के पास। अधिक जानकारी के लिए 8718959595 और 8770574318 में कॉल कर संपर्क करें। रिहर्सल भी शुरू हो चुका है। इसमें पार्टिसिपेंट्स को टिप्स दिए जा रहे हैं।
ये टाइटल दिए जाएंगे आयोजन की खासियत ये है कि यहां रोजाना आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पार्टिसिपेंट्स को तो इनाम मिलेगा ही दर्शक भी इसके हकदार रहेंगे। इससे गरबा का रोमांच बढऩे वाला है। पुरस्कारों में बेस्ट मेल गरबा, बेस्ट फीमेल गरबा, बेस्ट किड, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट मेल ड्रेस, बेस्ट फीमेल ड्रेस, बेस्ट कपल के टाइटल शामिल हैं। एक्सक्लूजिव टैग्स भी होंगे।