19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / पत्रिका डांडिया उत्सव के लिए रिहर्सल शुरू, यूथ में शॉर्ट स्कर्ट वाले घाघरे का रहेगा टे्रंड

पत्रिका डांडिया उत्सव के लिए रिहर्सल शुरू, यूथ में शॉर्ट स्कर्ट वाले घाघरे का रहेगा टे्रंड

अपनी पसंद की गाडिय़ां एक ही छत के नीचे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 4 Oct 2018, 3:36 PM IST

CG news

पत्रिका डांडिया उत्सव के लिए रिहर्सल शुरू, यूथ में शॉर्ट स्कर्ट वाले घाघरे का रहेगा टे्रंड

रायपुर. नवरात्रि पर्व शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इसे लेकर पत्रिका की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। पत्रिका डांडिया उत्सव के लिए न सिर्फ रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं बल्कि रिहर्सल का आगाज भी हो चुका है। इधर, सिटी में कई ग्रुप हर साल की तरह खुद के आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी में जुटे हैं। नवरात्रि पर्व यूं तो शक्ति की आराधना का है, लेकिन इसके साथ एक्साइटिंग नृत्य गरबा भी जुड़ा हुआ है। गरबा गुजरात का लोकनृत्य है। गरबे की तैयारियां राजधानी में महीनों पहले से शुरू हो जाती हैं। गरबे की प्रैक्टिस के साथ गल्र्स के लिए नए-नए रूप में सजना-धजना भी खास मायने रखता है।

गरबा पंडालों में युवाओं का लिबास देखते ही बनता है। भारतीय पारंपरिक ड्रेस आकर्षक और बहुरंगी होने के साथ ही आधुनिक फैशन के रंग बिखेर रही है। आजकल पहनावे के साथ-साथ युवा खास नवरात्रि के लिए अपने शरीर पर टैटू भी बनवा रहे हैं।

ट्रेडिशनल डे्रस
गरबा में ट्रेडिशनल का फैशन कभी नहीं जाता, बल्कि उसमें और नवीनता आती जाती है। हर बार की तरह इस नवरात्रि भी ट्रेडिशनल प्रिंट और डिजाइन्स फैशन में है। एक्सपर्ट की माने तो पारंपरिक लहंगे के साथ ट्रेडिशनल गहने हमेशा गरबा पंडाल की शोभा बढ़ाते हैं। आप खरीदना न चाहें तो किराए पर भी ले सकते हैं। इन फैशन के लिए शॉप में कई तरह के रेट तय किए गए है। इसमें 1000 से लेकर 1200 तक में गरबा का ट्रेडिशनल ड्रेस मिल सकता है।

न्यू डे्रस
इस बार गरबा में यूथ के लिए मोरनी घाघरा, दंबग घाघरा, बाहुबली घाघरा और कलर्श घाघरा मार्केट में होंगे। साथ ही यूथ की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई तरह की न्यू वैराइटी मार्केट में आई हुई हंै।

मल्टी कलर लहंगा
एक्सपर्ट सुशांक अग्रवाल की माने तो किसी फैशन को फ ॉलो करें या न करना चाहें। सिंपल लहंगे में भी मल्टी कलर्स का इस्तेमाल कर आप गरबा पांडल में छा सकते हैं। किसी भी पैटर्न पर यह तरीका अपनाया जा सकता है।

कांच वर्क
इस साल डबल घेर और सिंगल घेर के साथ कांचवर्क खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ सिंल और मल्टी कलर्स का प्रयोग इसे और भी आकर्षक लुक देता है। इस साल कांचवर्क फैशन में है। यह यूथ की पंसद बनी हुई है।

शॉर्ट स्कर्ट में घाघरा
यूथ में शॉर्ट स्कर्ट के चलन को देखते हुए व्यवसायियों ने मार्केट में घाघरा को इसी पैटर्न में लाया है। एक्सपर्ट की मानें तो शॉर्ट स्कर्ट वाले घाघरे में गल्र्स को राउंड लेने में सुविधा होती है, जिसके कारण इसे पंसद किया जा रहा है।

ज्वेलरी की वैराइटी
इन दिनों गरबा के बढ़ते क्रेज को देखते हुए दुकानों में नई तरह की जूलरी की वैराइटी उपलब्ध है। ये ज्वेलरी मेटल और चांदी की परत की है जो दुकानों में आसानी से मिल रही है।

टैटू का चलन
गरबे में टैटू का चलन भी काफ ी बढ़ गया है। इन दिनों टैटू का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। नवरात्रि के लिए युवाओं द्वारा अपने शरीर पर विभिन्न डिजाइन्स के कलरफू ल टैटू बनवाए जाते है। मार्केट में टैटू स्टिगर भी चलन में है।

परिधान खरीदी रेट किराए से
डे्रस 3800-7000 450-700
(पर नाइट)
डांडिया 100-150 40-60
(पर नाइट)
कर्धन 400 - 600 100 - 150
(पर नाइट)
हार 450 - 1000 50-250
(पर नाइट)
टैटू 40-120 -