17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
राशन कार्ड निरस्त मामले को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Play video

राशन कार्ड निरस्त मामले को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

निरस्त राशन कार्ड को वापस बनाने की मांग को लेकर बठेना पारा वार्ड वासियों ने आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
Google source verification

धमतरी. निरस्त राशन कार्ड को वापस बनाने की मांग को लेकर बठेना पारा वार्ड वासियों ने आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि बीते विधानसभा चुनाव के पहले राज्य शासन ने उनका राशन कार्ड तो जारी कर दिया, लेकिन चुनाव के बाद 6 महीने के भीतर ही उनका यह राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। पिछले 4 सालों से महंगाई के दौर में महंगे अनाज लेकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम द्वारा जल्द ही उनका निरस्त राशन कार्ड को वापस जारी नहीं किया गया , तो वह विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे और तो और चुनाव के दरमियान जो भी प्रत्याशी वार्ड में आएंगे उन्हें काला झंडा दिखाने से भी गुरेज नहीं करेंगे। कलेक्टर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है । प्रदर्शनकारियों में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन लालवानी शारदाबाई श्याम भाई सीता बाई साहू उत्तम सिन्हा रामेश्वरी भाई धनेश्वरी भाई समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।