27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price in chhattisgarh : रायपुर समेत इन शहरों में आज क्या है पेट्रोल का रेट, देखें नई कीमत

लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं। राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस की तस हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 8 Dec 2022, 10:59 AM IST

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के (Petrol diesel price in chhattisgarh ) दामों में गिरावट आई है। वहीं सरकारी तेल कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल डीजल की कीमतें तय करती है। इस बीच आज भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रखी हैं।

देश के महानगरों में तेल के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। इधर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य शहरों में भी कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं। राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस की तस हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज, 6 दिसंबर 2022 को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही स्थिर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और डीजल का दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

इधर छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी किसी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं। रायपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102 रुपए 58 पैसे है। जबकि (Petrol Diesel Price Today ) डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। प्रति लीटर 95.44 रुपए में बिक रहा है। दुर्ग, बिलासपुर, जगलपुर, अंबिकापुर में भी दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि क्रूड आयल की कीमतों में कमी आने से दाम कम होने के आसार बढ़ गए हैं।

मध्य प्रदेश में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये लीटर और डीजल 93.93 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल 108.95 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.21 रुपये लीटर बिक रहा है। इसके अलावा ग्वालियर में पेट्रोल का रेट 108.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

समीक्षा के बाद तय होती है रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। हालांकि, लंबे समय से देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित हैं।