9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पितृपक्ष 2023 : महिलाओं ने तर्पण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Pitru Paksha 2023 : पितृपक्ष की दशमी तिथि पर सोमवार को महादेवघाट में माताओं ने शहीदों के प्रति अदरांजलि देते हुए उनकी आत्म शांति के लिए महादेवघाट में तर्पण किया।

2 min read
Google source verification
महिलाओं ने तर्पण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

महिलाओं ने तर्पण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। Pitru Paksha 2023 : पितृपक्ष की दशमी तिथि पर सोमवार को महादेवघाट में माताओं ने शहीदों के प्रति अदरांजलि देते हुए उनकी आत्म शांति के लिए महादेवघाट में तर्पण किया। यह आयोजन हर साल की तरह सर्व ब्राह्मण समाज ने किया। महादेवघाट पर पंडितों ने मंत्रोच्चार किया और महिलाओं ने अर्पण-तर्पण का सभी विधान पूरा किया।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : कांग्रेस की पहली सूची 12 के बाद, 20 नामों की हो सकती है घोषणा, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने बताया कि 1947 से लेकर अब तक हुए अमर शहीद जवानों की स्मृति में सामूहिक रूप से तर्पण का आयोजन 2008 से करते आ रहे हैं, जिसमें मातृशक्ति ही तर्पण का विधान पूरा करती हैं। उन पूर्वजों का श्राद्ध किया जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। सुबह समाज की महिलाएं महादेव घाट में शहीदों की आत्म शांति के लिए जल अर्पण किया। सभी शहीद पितरों का आह्वान कर महिलाओं ने चावल, तिल, गुड़ आदि का अर्पण किया।

यह भी पढ़ें : मेगा स्टील पीएसयू बनाने का दिखाया रास्ता, सार्वजनिक उपक्रमों को बचाने, SEFI ने फिर खटखटाया प्रधानमंत्री का दरवाजा

श्राद्ध कर्म में महिलाएं बराबर की भागीदार

समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा का मानना है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सामाजिक कुरुतियां भी टूट रही हैं। अब भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां महिलाओं को समानता नहीं मिली है। सच ये है कि श्राद्ध कर्म भी महिलाएं बराबर की भागीदार है, उनके लिए ऐसी परंपराएं वर्जित नहीं हैं। इसी दिशा में प्रयास करते हुए लगातार पांच सालों से महिलाओं से ही श्राद्ध, तर्पण कराते आ रहे हैं। इस मौके पर रत्ना शर्मा, वीणा तिवारी, शारदा मिश्रा, सुधा शर्मा, मनीषा मिश्रा, शिखा शर्मा, पुष्पा तिवारी, कविता शर्मा, शशि पांडे, भारती रोमनाथ शर्मा, विनीता तिवारी सहित अन्य सदस्य शामिल थीं।