29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में पितृ पक्ष के पहले दिन आसमान ने पुरखों को किया याद

प्रदेश में सुबह से हो रही बारिश, अगले 24 घंटे में भारी वर्षा की चेतावनी दक्षिण छत्तीसगढ़ के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी अब तक 1085.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 11 Sep 2022, 8:57 PM IST

छत्तीसगढ़ में पितृ पक्ष के पहले दिन आसमान ने पुरखों को किया याद

छत्तीसगढ़ में पितृ पक्ष के पहले दिन आसमान ने पुरखों को किया याद

रायपुर. छत्तीसगढ़ ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है। पितृ पक्ष के पहले दिन हुई इस तेज बारिश से मानो ऐसा लगा कि आसमान भी पुरखों को याद कर रहा हो। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के तीन जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा व सुकमा में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ : कोविड-19 से ठीक होने के बाद अवश्य कराएं टीबी की जांच
मौसम विभाग के मुताबिक एक चिह्नित निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी-उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश-दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के मुताबिक 1 जून 2022 से अब तक राज्य में 1085.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस दौरान बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2173.5 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 493.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]पूर्व मंत्री ने सीएम पर लगाए ये आरोप, देखें वीडियो
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार मानसून के मौसम में अब तक सूरजपुर में 805.7 मिमी, बलरामपुर में 782.6 मिमी, जशपुर में 802 मिमी, कोरिया में 728.5 मिमी, रायपुर में 796.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1017.2 मिमी, गरियाबंद में 1120.8 मिमी, महासमुंद में 1046 मिमी, धमतरी में 1175.1 मिमी, बिलासपुर में 1224 मिमी, मुंगेली में 1132 मिमी, रायगढ़ में 986 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1172.8 मिमी, कोरबा में 957.4 मिमी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 915.5 मिमी, दुर्ग में 901.2 मिमी, कबीरधाम में 970.6 मिमी, राजनांदगांव में 1039.5 मिमी, बालोद में 1158.6 मिमी, बेमेतरा में 634.5 मिमी, बस्तर में 1615.5 मिमी, कोंडागांव में 1152.9 मिमी, कांकेर में 1375.5 मिमी, नारायणपुर में 1231.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1639 मिमी और सुकमा में 1342.1 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को भूपेश बघेल ने सौंपा तिरंगा, कहा- देश को अब आपसे ही आस है