उन्होंने घर के बाहर से आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जबकि पिटबुल की भौंकने की आवाजें सुनाई दी। आवाज सुनकर बिना किसी कार्रवाई के टीम को वापस लौटना पड़ा। नगर निगम की टीम श्वानों को कब्जे में लेकर उनकी उम्र और नस्ल की जांच करने वाली थी। लेकिन, नगर निगम की टीम घर में प्रवेश नहीं कर पाईं हैं, क्योंकि घर में तीन पिटबुल डॉग्स हैं और दरवाजा हमेशा बंद रहता है। दरवाजे पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन डोरबेल नहीं है।