31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan: किसानों के लिए बड़ा अपडेट! 10 दिन में पूरा होगा Farmer Registration, अधिकारियों को निर्देश

PM Kisan Farmer ID: रायपुर में PM Kisan हितग्राहियों की Farmer ID बनाने का काम 10 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में KCC और किसानों से जुड़ी योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
2 min read
Google source verification
PM Kisan:

PM Kisan: किसानों के लिए बड़ा अपडेट!(photo-patrika)

PM Kisan: छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों के फार्मर रजिस्ट्रेशन यानी Farmer ID का काम अब तेजी से पूरा किया जाएगा। रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन की अध्यक्षता में आयोजित कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

PM Kisan Samman Nidhi: 10 दिन में पूरा करना होगा Farmer Registration

बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों का फार्मर रजिस्ट्रेशन प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने अधिकारियों से कहा कि Farmer ID बनाने का काम 10 दिन के भीतर पूरा किया जाए। इसके साथ ही योजना से जुड़े अन्य संदिग्ध प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करने को कहा गया है। विभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।

पात्र किसानों का KCC बनाने पर जोर

कृषकों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को जिले के शत-प्रतिशत पात्र किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। KCC के माध्यम से किसानों को कृषि गतिविधियों के लिए संस्थागत ऋण की सुविधा मिलती है। ऐसे में विभाग का फोकस अधिक से अधिक पात्र किसानों को इस व्यवस्था से जोड़ने पर है।

दलहन-तिलहन का रकबा 33% बढ़ाने का लक्ष्य

आगामी रबी सीजन की तैयारियों को लेकर भी कृषि विभाग ने लक्ष्य तय किए हैं। इस वर्ष दलहन और तिलहन फसलों के रकबे में पिछले साल की तुलना में कम से कम 33 प्रतिशत वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को किसानों के बीच इन फसलों को लेकर जागरूकता बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खेती का रकबा बढ़ाने पर काम करने को कहा गया है।

बीज उत्पादन कार्यक्रम समय पर पूरा करने के निर्देश

समीक्षा बैठक में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बीज उत्पादन कार्यक्रम को पूरा करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में शत-प्रतिशत भौतिक और वित्तीय लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति में आने वाली बाधाओं का समय पर निराकरण करने को कहा गया।

कृषि विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में उप संचालक कृषि सतीश अवस्थी, प्रक्रिया प्रभारी और रायपुर जिले के चारों विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, आगामी रबी सीजन की तैयारियों और किसानों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।