रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गुरुवार को रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रायपुर के स्वामी विवेकानदं इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी का काफिला सीधे नया रायपुर पहुंचा, यहां उन्होंने यूनिफाइड कमांड कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया।