रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज (Economic Package) की घोषणा की। पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार रात आठ बजे देश को संबोधित करते हुए कहा कि 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज 2020 में आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। इस संबोधन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (Chhattisgarh CM) भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है। उस पर पूरी प्रतिक्रिया तभी दी जा सकती है जब यह पता चले कि कितना पैसा उद्योगों को, कितना व्यापार को, कितना कृषि क्षेत्र को और कितना श्रमिकों को मिल रहा है।