25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी का कोरोना वायरस काल में वोकल फॉर लोकल प्रभावी

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 17 Sep 2020, 2:12 AM IST

पीएम नरेन्द्र मोदी का कोरोना वायरस काल में वोकल फॉर लोकल प्रभावी

पीएम नरेन्द्र मोदी का कोरोना वायरस काल में वोकल फॉर लोकल प्रभावी

मोदी सरकार पर हमला, सीएम बोले- नोटबंदी देश के किसानों पर था आक्रमण
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शुभकामना संदेश में कहा कि कोरोना वायरस संकट के समय पीएम मोदी ने विदेश में फंसे नागरिकों और विद्यार्थियों को देश लाने के लिए वंदे भारत मिशन प्रारंभ किया। साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी शुरुआत की और वोकल फॉर लोकल का नारा दिया। उन्होंने आह्वान किया कि देश को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय संसाधनों की मदद से बनाए गए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें। जिससे यहां के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और अन्य देशों पर निर्भरता भी कम होगी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]वादा था 21 दिन में कोरोना वायरस खत्म करने का, लेकिन...
नरेन्द्र मोदी ने विदेशी ताकतों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। देश की अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने के महत्वपूर्ण निर्णय के साथ ही धारा-370 की समाप्ति, महिलाओं के संरक्षण के लिए तीन तलाक की समाप्ति, नागरिकता संशोधन कानून और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि छत्तीसगढ़ को पीएम नरेन्द्र मोदी का सदैव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन 17 सितम्बर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संकट के समय कई प्रभावकारी कदम उठाए, ठोस निर्णय लिए और देश को संक्रमण से बचाने के लिए प्रभावी उपाय किए हैं।
ये भी पढ़ें...'पांच पांडवों' में सबसे बड़े पांडव माने जाते थे लाखे