रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के हित में है, गाय के गोबर से तैयार की गई वर्मी कम्पोस्ट खेतों की उत्पादकता बढ़ाने में मदद करती है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में रविवार को हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की सातवीं बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बैठक से संबंधित एजेंडा बिन्दुओं के अतिरिक्त राज्यहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और विषयों पर अपनी बातें रखीं।