3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी बेटियों के खाते में जमा करेंगे 6 लाख रुपए, अभी करना होगा ये छोटा काम

यह जानना भी है बेहद जरूरी..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 18 Apr 2018, 7:28 PM IST

CG news

रायपुर . बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के साथ सरकार ने एक बड़ी और महत्वकांक्षी योजना लागू की है। इसके अंतर्गत अब पीएम मोदी सभी बेटियों के खाते में 6 लाख रुपए जमा करेंगे। आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आपको मिलने वाले ब्याज की दर 8.5 प्रतिशत के लगभग है। यह ब्याज दर आपको पीपीएफ खाते से भी अधिक मिलती है। पढि़ए पूरी खबर..

सुकन्या समृद्धि खाते को खोलने के बाद आपको इसमें 1 हजार रूपए की न्यूनतम राशि प्रति माह जमा करना अनिवार्य है। 1 साल में सुकन्या समृद्धि खाते में न्यूनतम 1 हजार रुपए और अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक जमा किए जा सकते हैं।

यह जानना भी है बेहद जरूरी
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आपको यह भी जानना बेहद जरूरी है। अगर भूल से आप किसी महीने 1 हजार रुपए नहीं जमा करवा पाते हैं, तो आपका खाता बंद नहीं होगा। लेकिन उस पर मिलने वाला आपका ब्याज कम हो जाएगा।

एेसे समझे
समझिए कि आप हर माह 1 हजार रुपए जमा करते। इस हिसाब से आप 14 साल तक 1 लाख 68 हजार रुपए जमा करते हैं। इसके बाद आपको 6 लाख 7 हजार 128 रुपए मिलेंगे। बचे 4 लाख 39 हजार 128 रुपए की राशि आपको ब्याज के रूप में मिलेगा। वहीं, इस राशि को आप 21 साल के बाद ही निकलवा सकते हैं।

खाता खोलने से पहले इन नियमों को जानें
- केवल 10 साल तक की बच्ची का ही खाता खुलवा सकते हैं।
- बच्ची का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र होना भी आवश्यक है।
- आप एक या अपनी दोनों बच्चियों के नाम से खाता खुलवा सकते हैं। वहीं, अगर जन्म के समय जुड़वा बच्चियां पैदा होती हैं तो आप तो आप एक साथ दोनों बच्चियों का खाता भी खुलवा सकते हैं। यह खाता आप पोस्ट ऑफिस अथवा किसी बैंक में जो सुकन्या खाता खोलते हैं उसमें खुलवा सकते हैं।
- आप खाते को किसी दूसरी जगह भी स्थानांतरित करवा सकते हैं। इस खाते के अंदर साल में अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए तक जमा कर सकते हैं, और आपके द्वारा जमा की गई राशि आयकर विभाग में कर मुक्त होती है।
- खाता खुलवाने के लिए माता या पिता का आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़