26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर माह 3 हजार रुपए पाने के लिए किसानों को अभी करना होगा ये काम, समय निकल गया तो..

PM Kisan Maan-Dhan Yojana: मोदी सरकार 3 हजार रुपए (PMKMY) उनके खाते में जमा करेगी (PM Yojana)।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 17 Sep 2019, 6:11 PM IST

new_scheme__1.jpg

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के किसानों के लिए एक और नई योजना की शुरूआत (Farmer pension scheme) की है। किसानों को सरकार हर साल 6 हजार रुपए देने के साथ ही अब देश के सभी किसानों को एक (PM Yojana) निश्चित समय के बाद हर माह मोदी सरकार 3 हजार रुपए (PM Kisan Maan-Dhan Yojana) उनके खाते में जमा करेगी। इसे लेकर देश के ग्रामीण अंचलों के किसानों काफी उत्साह (PMKMY) नजर आ रहा है। आपको बता दें कि इस योजना का लाभ एक निश्चित उम्र तक ही लिया जा सकता है अगर समय निकल गया तो आप योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

महासमुंद जिले के किसानों में दिख रहा उत्साह

दरअसल हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (Kya hai nai yojana) की। मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि के साथ-साथ किसान मानधन पेंशन योजना की शुरूआत की है। जिसका देश के सभी ग्रामीण अंचलों में पंजीयन करवाने की प्रक्रिया चल रही है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अब तक 11502 किसानों ने अपना पंजीयन करवा लिया है। आपको बता दें कि ये आंकड़े 1 सितंबर तक की है। ताजा आंकड़ें अभी नहीं मिले है।

जानिए योजना के बारे में

प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना (PM Modi ki nai Yojana) 18 से 40 वर्ष के किसान ही इस योजना का फायदा ले सकते हैं। इसमें आपको 55 से 200 रुपए प्रति महीने किसानों को अंशदान देना होगा। किसाना अपनी आयु के आधार पर धनराशि का निर्धारण करेगा। किसान द्वारा दी जाने वाले राशि के बराबर की धनराशि का योगदान केंद्र सरकार करेगी।

- इसी तरह 24 वर्ष में 76, 25 वर्ष 80, 26 में 85, 27 में 90, 28 में 95, 29 वर्ष में 100, 30 वर्ष है तो 105, 31 वर्ष है तो 110 रुपए, 32 में 120, 33 में 130, 34 में 140, 35 में 150, 36 में 160, 37 में 170, 38 है तो 180, 39 है 190, 40 उम्र है 200 रुपए प्रति महीने किसानों को देना होगा। 60 वर्ष होने पर 3 हजार रुपए प्रति माह पेंशन मिलेगी।

पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड और खसरा-खतौनी की नकल ले जानी होगी. रजिस्ट्रेशन के लिए 2 फोटो और बैंक की पासबुक की भी जरूरत होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए किसान को अलग से कोई भी फीस नहीं देनी होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान किसान का किसान पेंशन यूनिक नंबर और पेंशन कार्ड बनाया जाएगा। इसके पहले मोदी सरकार ने पिछले कार्यकाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत देश के हर एक किसान को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ


-वे किसान जिन्होंने श्रम और रोजगार मंत्रालय दवारा संचालित प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान-धन योजना के लिए विकल्प चुना है।


पंजीयन प्रक्रिया जारी

श्यामल शर्मा, जिला समन्वयक