30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंडरी मार्केट में हुआ बड़ा खुलासा, बड़े व्यापारी करते थे ये काम, पुलिस ने की दबीश

Raipur News : पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित आशीष ट्रेडिंग कंपनी में नाइक, लिवाइस, अंडर आर्मर कंपनी के कपड़ों की बिक्री हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 7 Jun 2023, 6:42 PM IST

पंडरी मार्केट में हुआ बड़ा खुलासा, बड़े व्यापारी करते थे ये काम, पुलिस ने की दबीश

पंडरी मार्केट में हुआ बड़ा खुलासा, बड़े व्यापारी करते थे ये काम, पुलिस ने की दबीश

Raipur News : सिटी सेंटर मॉल के सामने नाइक, लिवाइस, अंडर आर्मर कंपनी के डुप्लीकेट प्रोडक्ट बेचने वाले कारोबारी हरेश आहुजा पर देवेंद्र नगर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की है।(CG Raipur News) कारोबारी के खिलाफ यूनाइटेड ओवरसीज ट्रेडमार्क कंपनी के इंफोर्समेंट अफसर शोभा केवट ने शिकायत की थी।

यह भी पढ़े : पैनिक अटैक को न करे नजरअंदाज, लापरवाही से हो सकता है जानलेवा बीमारी, जानें इसके लक्षण

शोभा ने पुलिस को बताया, पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित आशीष ट्रेडिंग कंपनी में नाइक, लिवाइस, अंडर आर्मर कंपनी के कपड़ों की बिक्री हो रही है। (Raipur News Today) कंपनी मालिक के निर्देश पर इंफोर्समेंट अफसर ने घटना की जानकारी सोमवार को देवेंद्र नगर पुलिस को साक्ष्यों के साथ दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कारोबारी हरेश आहुजा की दुकान पर दबिश दी और बड़ी मात्रा में नकली प्रोडक्ट जब्त किया।

यह भी पढ़े : बस्तर का सोनू बना रियल लाइफ हिरो, इस तरह 40 कोटवारों की बचाई जान, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

डी प्रोडक्ट बिकने का बड़ा हब रायपुर

डुप्लीकेट प्रोडक्ट बिकने का रायपुर में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इंजन ऑयल, अगरबत्ती, टॉफी, क्रीम, चाय, दूध, तेल, कपड़े, फिल्टर बिकने के मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह के मामले रायपुर में लंबे समय से हो रहे हैं, (Raipur NewsHindi) लेकिन शिकायत ना मिलने की वजह से आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है।

यह भी पढ़े : मंत्री कवासी लखमा ने किया मक्का प्रोसेसिंग प्लांट निरीक्षण,किसानों ने कही ये बातें देखें Video

ये डुप्लीकेट सामान हुए जब्त

- नाइक कंपनी के 584 लोवर

- नाइक जार्डन कंपनी के 406 लोवर

- लिवाइस कंपनी के 96 जिंस एवं 300 लोवर

- लिवाइस कंपनी के 300 लोवर

- लिवाइस कंपनी के 200 अंडर वियर

- अंडर आर्मर कंपनी के 218 लोवर