पुलिस के मुताबिक सोमवार को दोपहर झूलेलाल चौक में सवारी ऑटो सीजी 04 टी 0422 संदिग्ध रूप से खड़ी थी। उसमें मोहम्मद इरफान, अमीन खान और सरताज सवार थे। पुलिस ने ऑटो की तलाश ली, तो उसमें गांजे (Ganja) के तीन अलग-अलग पैकेट मिले। कुल 6 किलो 480 ग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया। तीनों आरोपी राजातालाब के रहने वाले हैं।