बताया गया है कि घटना दिनांक को पुलिस ने अस्पताल का सीसी टीवी फूटेज जब्त कर इसकी बारीकी से अवलोकन किया। एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार फूटेज को खंगाला गया, फिर भी पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। विडंबना है कि अस्पताल के जिस बाथरूम में नवजात भ्रूण मिला था, वह स्थल हमेशा लोगों की चहल-पहल रहती थी। सामने ही आपातकालीन वार्ड है। स्मार्ट कार्ड पंजीयन काउंटर है। और तो और बैठक व्यवस्था भी है। इसके बावजूद किसी ने उक्त महिला अथवा युवती को आते-जाते नहीं देखा। इसे लेकर भी एक बड़ा सवाल उठ रहा है।