4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रा से गैंगरेप की कोशिश करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाला जुलुस, संबंध बनाने की नियत से युवती से की ये घिनौनी हरकत

युवती को अंधेरे में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने आरोपी युवती व युवक से मारपीट कर 800रुपए व मोबाइल लूट कर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की बारात निकाल न्यायालय पहुंची। सरकंडा पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
,

,

बिलासपुर. युवक दोस्त के साथ लगरा पुल के पास पहुंची 24 वर्षीय युवती को चार युवकों ने सुनसान इलाके में रोक लिया। युवती को अंधेरे में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने आरोपी युवती व युवक से मारपीट कर 800रुपए व मोबाइल लूट कर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की बारात निकाल न्यायालय पहुंची। सरकंडा पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार नर्सिंग कॉलेज की छात्रा अपने दोस्त के साथ शुक्रवार रात 8.30 बजे सहेलियो से मिलने लगरा जा रही थी। वे सूनसान क्षेत्र में पहुंचे थे, इसर दौरान चार युवकों ने दोनों को रोक लिया। युवक के साथ मारपीट करने लगे। एक लुटेरा युवती को अंधेरे में झाड़ियो के बीच ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसने युवती से मारपीट करते हुए 3 सौ रुपए व मोबाइल फोन छीन लिया। इधर अन्य युवकों ने युवती के दोस्त के साथ मारपीट करते हुए 5 सौ रुपए व मोबाइल छीन कर बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित युवक ने फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेरा बंदी कर बताए हुलिए के अनुसार 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए लूट का मोबाइल व रुपए बरामद कर लिया। संदेहियों की तलाशी के दौरान उनके पास से पुलिस को चाकू भी मिला। पूछताछ पर आरोपियों ने अपना नाम भरत पिता मछंदर केवट (20), अजय पिता परखीत पटेल (28), छतलाल पिता संतोष केवट (23) व एक किशोर होना बताया। इधर गिरफ्तार आरोपियों को सरकंडा पुलिस पैदल ही न्यायालय तक लेकर पहुंची और पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

सुनसान क्षेत्र में युवती को देख डोली नीयत...
सरकंडा पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सूनसान क्षेत्र में युवती जब अपने दोस्त के साथ बाइक में जा रही थी। युवती को अकेला देख मौके का फायदा उठाने का सोचा और जबरिया बाइक सवार युवक व युवती को रोक लिया। पहले युवक की पिटाई की और फिर युवती को अंधेरे में ले गए थे।

2 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों को...
कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सरकंडा पुलिस सक्रिय हो गई। सिविल व थाने की टीम संदेहियों के हुलिए के अनुसार लगरा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाते हुए युवकों तक पहुंच गई। युवक पहले तो पुलिस को गुमराह करते रहे, फिर वारदात को अंजाम देना स्वीकर कर लिया।

युवक व युवती को सुनसान इलाके में देख मनचलो ने राह रोक कर दोनों से मारपीट करते हुए युवती से अश्लील हरकत करते हुए कुछ दूर झाड़ियों के पीछे ले गए थे। विरोध करने पर मारपीट कर मोबाइल व नगद छीन कर भाग गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
फैजुल शाह होदा, थाना प्रभारी सरकंडा