ज्ञात हो कि 1 नवंबर के दिन छत्तीसगढ़ के साथ-साथ 6 और देशों का भी स्थापना दिवस मनाया जाता है। 1 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश का भी स्थापना दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में सरकार द्वारा तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसकी शुरूआत 1 नवंबर से होगी।