8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐशों-आराम के साथ जेल में रह रहे कैदी, सिपाहियों से मंगवा रहे दारु की बोतलें… Viral हुआ ये Video

CG News : जेल से कोर्ट में पेशी के लिए आने वाले बंदियों के ठाठ देखने लायक है। शुक्रवार को ऐसा ही मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 24 Feb 2024, 9:37 AM IST

darru.png

जितेन्द्र दहिया

Raipur Jail Facility : जेल से कोर्ट में पेशी के लिए आने वाले बंदियों के ठाठ देखने लायक है। शुक्रवार को ऐसा ही मामला सामने आया है। हाइपर क्लब में हत्या के प्रयास के आरोपी विकास अग्रवाल को पुलिस जेल से कोर्ट लेेकर आई थी। पुलिस ने कोर्ट पहुंचते ही आरोपी की हथकड़ी खोल दी। इसके बाद उसके परिजनों और दोस्तों की भीड़ कोर्ट परिसर में लग गई। यह नजारा तकरीबन दो घंटे तक न्यायालय के दूसरे माले पर था। इस दौरान दो पुलिस कर्मियों की ड्युटी लगाई गई थी, लेकिन दोनों पुलिसकर्मी नदारद रहे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने विकास को न्यायालय की चौकी में पहुंचा दिया।

असली खेल चौकी में

चौकी में असली खेल शुरू हुआ। पुलिस कर्मियों और चौकी प्रभारी की सहमति से परिजनों को चौकी के भीतर मुलाकात करवाने का सिलसिला शुरू हुआ। पत्रिका टीम तकरीबन शाम साढ़े पांच बजे तक तैनात रही। तकरीबन 5:30 बजे एक पुलिस कर्मी चौकी से दो खाली बैग लेकर निकला। उसने दोनों बैग विकास अग्रवाल के परिजन के हाथ में दे दिए। उसके एवज में उसने पुलिस कर्मी को कुछ रुपए दिए। जिसे उसने अपनी वर्दी की ऊपर वाली जेब में रख लिया। पत्रिका रिपोर्टर ने खाली बैग को फेंकने जा रहे लड़के से खुलवा कर देखा तो उसमें ब्लैक एंड व्हाइट ब्रांड की शराब की खाली बोतलें और लंच बाक्स था।

वीडियो हो रहे वायरल, सुधार नहीं

एक सप्ताह पहले ही कोर्ट परिसर में एक आरोपी को नशा कराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस तरह से स्टिंग ऑपरेशन या वीडियाे वायरल होने से बचने के लिए अब अपराधियों को चौकी के भीतर ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। पत्रिका के पास वीडियो है जिसमें पुलिस कर्मी ने ही उन खाली बोतलों को विकास अग्रवाल के परिजन को सौंपा था।

पुलिस ने निकाला था जुलूस, यहां मिल रही थी सुविधाएं

आरोपी विकास अग्रवाल ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी थी। विकास अग्रवाल के खिलाफ थाना तेलीबांधा में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला था, जिससे ऐसे अपराधियों को सबक मिल सके। इसके बावजूद कोर्ट में पुलिसकर्मियों द्वारा सुविधाएं दी जा रही हैं। मामले में कोर्ट पुलिस चौकी प्रभारी ने पत्रिका को बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता, वह कहीं बाहर कहीं गए थे।


यह जानकारी मिली है। इसकी जांच करवाई जाएगी। जो पुलिस कर्मी उन्हें लेकर कोर्ट आए थे उनसे पूछताछ की जाएगी। चौकी प्रभारी से भी पूछताछ कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं फायरिंग के मामले में आरोपी विकास का गन लाइसेंस शुक्रवार को रद@द कर दिया गया है।
- संतोष सिंह, एसएसपी, रायपुर
सिपाही से बातचीत के अंश
रिपोर्टर: भाई साहब चौकी के भीतर ब्लैक एंड व्हाइट शराब पार्टी चल रही थी।
सिपाही : नहीं कोई पार्टी नहीं चल रही थी।
रिपार्टर: मैंने पूरा वीडियो बनाया है, बॉटल तुम लेकर गए और खाली लेकर आए हो, चौकी के अंदर से।
सिपाही: वो साहब के पास लेकर गया था तो उन्होंने वापस कर दिया।
रिपोर्टर : साहब के पास भरी लेकर गए वहां से खाली वापस कैसे करवा दी।
सिपाही : वो ...भैया आने वाले थे, उनके लिए बॉटल लाया था।
रिपोर्टर: बार-बार अलग-अलग बात बोल रहे हो।
सिपाही : आप कहां हो मेरे को मिलना है।