22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणा-पत्र, उत्तरप्रदेश में लागू करेंगे छत्तीसगढ़ मॉडल

उन्नति विधान : कांग्रेस करेगी किसानों का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ छत्तीसगढ़ की तरह गोधन न्याय योजना लागू करेंगे और 2 किलो में खरीदेंगे गोबर
less than 1 minute read
Google source verification
UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणा-पत्र, उत्तरप्रदेश में लागू करेंगे छत्तीसगढ़ मॉडल

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणा-पत्र, उत्तरप्रदेश में लागू करेंगे छत्तीसगढ़ मॉडल

रायपुर. उत्तरप्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो वहां भी छत्तीसगढ़ मॉडल लागू किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा ने बुधवार को लखनऊ में 'उन्नति विधान' नाम से घोषणापत्र जारी किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में भी छत्तीसगढ़ मॉडल लागू किया जाना गर्व की बात है।

मोदी सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन : भूपेश बघेल
'उन्नति विधान' जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा ने कहा कि यूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। 2500 रुपए क्विंटल धान-गेहूं की खरीद होगी और गन्ना मूल्य 400 रुपए क्विंटल होगा। बिजली का बिल हाफ किया जाएगा, बकाया माफ किया जाएगा। 20 लाख सरकारी रोजगार देंगे।
2) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt]लता मंगेशकर का छत्तीसगढ़ से रहा नाता, एकमात्र छत्तीसगढ़ी गीत भी गाया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों के लिए गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। इसमें किसानों से 2 रुपए किलो गोबर खरीदा जाएगा। ऐसा छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि 'मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु आज जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र यूपी का उन्नति विधान में छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र हुआ है और पार्टी ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तरप्रदेश में भी गोधन न्याय योजना लागू करने का संकल्प लिया है।'
3) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें: शिर्डी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पर सवाली