18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की होगी बिक्री

छत्तीसगढ़ सरकार के समन्वय से दी जाएगी जगह रायपुर एयरपोर्ट पर जगह देने की प्रक्रिया चल रही एएआई ने की स्वयं सहायता समूहों से भागीदारी
less than 1 minute read
Google source verification

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सर्किल में 50 प्रतिशत मार्केट पर जियो का कब्जा
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र उत्तरप्रदेश के वाराणसी, कालीकट, कोलकाता, कोयंबटूर और कई अन्य शहरों के एयरपोर्ट पर भी संबंधित राज्य सरकारों के समन्वय से स्थानीय समूहों को उत्पादों की बिक्री के लिए जगह दी जाएगी। रायपुर, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, सिलचर, डिब्रूगढ़ और जोरहाट के एयरपोर्ट पर भी स्थानीय समूहों को जगह देने की प्रक्रिया चल रही है।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एयरपोर्ट पर स्वयं सहायता समूहों को जगह देनी शुरू कर दी है। वहां इन समूहों से जुड़े कारीगर स्थानीय स्तर पर विकसित अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। क्षेत्र के कुशल कारीगरों के लिए 'बिक्री स्थल के रूप में हवाईअड्डा' यानी 'अवसर' पहल के तहत स्वयं सहायता समूह अगरतला, कुशीनगर, उदयपुर और मदुरै समेत 12 एयरपोर्ट पर अपने उत्पादों का प्रदर्शन पहले से कर रहे हैं।
1) यह भी पढ़ें : नवा बछर किसानी के आगे, आगे अक्ती तिहार
एएआई के चेयरमैन संजीव कुमार के मुताबिक अवसर पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को हवाईअड्डों पर न केवल एक मंच उपलब्ध करवाना है, बल्कि यात्रियों को स्थान विशिष्ट की विरासत और लोकाचार से परिचित करवाना भी है।

3) यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद

इन समूहों को हवाईअड्डे पर 100-200 वर्गफीट की जगह दी जाती है जहां ग्रामीण महिलाओं और कारीगरों द्वारा बनाए उत्पादों का प्रदर्शन होता है।
4) यह भी पढ़ें : Breaking News: महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की वृद्धि, सीएम ने मई दिवस पर दी सौगात