8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: 9 अगस्त को CG में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर!

Holiday: 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। वहीं इस दिन सरकारी स्कूल-कॉलेज, बैंक और ऑफिस में छुट्टियां रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 7 Aug 2024, 2:57 PM IST

Public holiday in cg

छत्तीसगढ़ सरकार ने 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषणा की है। दरअसल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पूरे देश में मनाया जाएगा। वहीं प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। दूसरी ओर सार्वजनिक अवकाश के चलते सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 9 अगस्त 2024 को प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व से ही सामान्य अवकाश घोषित है। उल्लेखनीय है कि 09 अगस्त को पूरे प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें: August Holidays: अगस्त में छुट्टियों की बहार, 13 दिन रहेगा अवकाश, देखिए पूरी लिस्ट

Public Holidays: रहेगा तीन बार तीन-तीन दिन का अवकाश

जानकार बेहद खुशी होगी कि अगस्त ( August Holidays ) में एक नहीं, दो नहीं बल्कि बार एक साथ तीन-तीन दिन का लगातार अवकाश रहेगा। इनमें 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस, 10 को शनिवार और 11 को रविवार पड़ रहा है। इसी तरह 17 को शनिवार, 18 को रविवार और 19 को रक्षाबंधन पर छुट्टी रहेगी। इसके पश्चात 24 को शनिवार, 25 को रविवार और 26 को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी।

तारीख - पर्व, त्यौहार

4 अगस्त रविवार, हरेली अमावस्या

9 अगस्त नागपंचमी, विश्व आदिवासी दिवस

10 अगस्त दूसरा शनिवार

11 अगस्त रविवार

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस

17 अगस्त शनिवार

18 अगस्त रविवार

19 अगस्त रक्षा बंधन

22 अगस्त हरियाली तीज

24 अगस्त चौथा शनिवार

25 अगस्त रविवार

26 अगस्त जन्माष्टमी

31 अगस्त शनिवार