Public Holiday: ऐसे में स्कूल-काॅलेज के छात्र-छात्राओं के लिए अक्टूबर का महिना छुट्टियों से भरा रहने वाला है। सरकारों ने दशहरा, दीपावली त्यौहार के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले 2 अक्टूबर को सार्वजानिक अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं, अक्टूबर में बैंक से जुड़ी छुट्टियां भी है। अक्टूबर माह में 15 दिनों की बैंक छुट्टी रहेगी, जिसमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी शामिल किया गया है।