साव ने कहा, लोकसभा में चर्चा राष्ट्रपति के अभिभाषण की हो रही थी, लेकिन राहुल गांधी ने उस बाबत औपचारिकतावश भी एक शब्द नहीं बोला। सदन में राहुल गांधी ने केवल और केवल झूठ बोला। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने अपने भाषण में न केवल हिंदुओं का घोर अपमान किया, न केवल हिंदुओं को हिंसक, नफरती और झूठा बताया बल्कि अग्निवीर, किसान, अयोध्या, माइक - सब पर झूठ और केवल झूठ बोला।