29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / रायपुर नगर निगम में शामिल हो सकते हैं ये 20 गांव, जनगणना के बाद होगा फैसला, जानिए नाम

रायपुर नगर निगम में शामिल हो सकते हैं ये 20 गांव, जनगणना के बाद होगा फैसला, जानिए नाम

20 Villages in Raipur: राजधानी के तेजी से बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए आसपास के 20 गांवों को नगर निगम में शामिल करने की योजना है। इसके लिए करीब पांच साल पहले ही राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक इस पर फैसला नहीं हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

संतराम साहू

•

Updated: 29 Nov 2026, 10:33 AM IST

Urbanization Premium Scheme

अब गांवों में भी मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर@संतराम साहू। Raipur Municipal Corporation: राजधानी रायपुर के आसपास तेजी से बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए 20 गांवों को नगर निगम की सीमा में शामिल करने की योजना है। नगर निगम बहुत पहले इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज चुका है, लेकिन फाइल शासन स्तर पर लंबित है। हालांकि, प्रस्ताव भेजे हुए करीब पांच साल बीत चुके हैं। अब चूंकि जनगणना के कार्य शुरू हो चुके हैं, इसलिए अब इस पर निर्णय जनगणना के बाद ही होंगे। क्योंकि शासन ने नगर निगम की सीमा फ्रीज कर दी है।

कुछ वर्षों में आबादी और निर्माण में हुई बढ़ोत्तरी

बता दें कि रायपुर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ वर्षों के दौरान आबादी और निर्माण गतिविधियों में तेजी से इजाफा हुआ है। कई गांवों में अब खेती-किसानी की जमीन की जगह आवासीय कॉलोनियां, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बहुमंजिला इमारतें नजर आने लगी हैं।

गांवों में शहरी सुविधाओं की जरूरत

इन गांवों को नगर निगम में शामिल करने के पीछे प्रमुख वजह तेजी से बढ़ता शहरीकरण और बेहतर नागरिक सुविधाओं की जरूरत है। ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बढ़ती आबादी को शहरी जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना चुनौती बनता जा रहा है। नगर निगम में शामिल होने के बाद इन क्षेत्रों में सुनियोजित विकास, सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी सुविधाओं के विस्तार का रास्ता खुल सकता है।

शहर बढ़ रहा, प्रशासनिक सीमा पीछे

राजधानी के आसपास शहरीकरण की रफ्तार और नगर निगम की मौजूदा सीमा के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है। कई ऐसे इलाके हैं, जहां आबादी और निर्माण का विस्तार शहर जैसा हो चुका है, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था अब भी ग्रामीण है।

इन गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव

काठाडीह, कांदुल, दतरेंगा, सेजबहार, बोरियाकला, धरमपुरा, टेमरी, छेड़ीखेड़ी, तुलसी बाराडेरा, पिरदा, सकरी, भनपुरी, बरौंदा, गुमा, हथबंद, तेंदुआ, परसुलीडीह, सेमरिया, डोमा और मुजगहन शामिल हैं।