
UP Election 2022 : राहुल गांधी बोले- छत्तीसगढ़ में कैचप फैक्ट्री जाओ, वहां अपना टमाटर रखो और जेब में पैसा लो
रायपुर. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की। उन्होंने उत्तरप्रदेश के अमेठी में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हर जिले में एक फूड पार्क है। उनके इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जवाबी हमला बोला।
राहुल गांधी ने अमेठी के सपने को लेकर क्या कहा, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि 'हौसला बढ़ता है जब आप जनता के सपनों को और अपने नेता के संकल्पों को एक साथ पूरा करें। आज राहुल जी ने अमेठी में छत्तीसगढ़ की जनता की सरकार की सराहना की है।' वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'कांग्रेस झूठ की दुकान है, उसे मेरी चुनौती है छत्तीसगढ़ में हर जिले में कहां हैं फूड पार्क? मुझे एक भी ऐसे किसान से मिलवा दीजिए, जिसके टमाटर कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाए फूड पार्क में बिके हों।'
2) यह भी पढ़ें :[typography_font:14pt] योगी पर बघेल का कटाक्ष- बुलडोजर चलाने वाले नहीं कर सकते किसी का उद्धार
बता दें कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के दौरान अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पूरा उत्तरप्रदेश जानता है कि नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं। वोट पाने के लिए वह कुछ भी बोल सकते हैं। वो सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि 'मैंने अमेठी में जिस फूड पार्क का सपना देखा था, वह छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरा कर दिया। वहां हर जिले में एक फूडपार्क है। छत्तीसगढ़ का किसान सीधा अपना माल ले जाकर फूड प्रोसेसिंग यूनिट को बेचता है। उसको सही रेट मिलता है। वहां पर कोई लंबी लाइन में खड़े होने की ज़रुरत नहीं। कैचप फैक्ट्री जाओ, अपना टमाटर वहां रखो, जेब में पैसा लो।'
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब देश-विदेश तक
Published on:
26 Feb 2022 01:46 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
