25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए आयु में तीन साल की छूट

- नई भर्ती अगले साल : रेलवे बोर्ड जारी किया नोटिफिकेशन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shiv Kumar Sharma

•

Updated: 31 Jan 2024, 9:53 PM IST

सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए आयु में तीन साल की छूट

सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए आयु में तीन साल की छूट

रायपुर@ लोकसभा चुनाव से पहले रेलवे में भर्ती प्रक्रिया की हलचल एक बार फिर तेज हुई है। विगत दिनों रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सीईएन - 01/2024 के द्वारा सहायक लोको पायलट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसे लेकर अभ्यर्थियों में भ्रांतियां थी, उसे दूर करते हुए आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का निर्णय लिया है।

वहीं भर्ती प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के लिए टाइमलाइन भी जारी किया है। सहायक लोको पायलट एएलपी की भर्ती के लिए अगले चरण में जनवरी 2025 में एक बार पुन: रिक्तियां निकालने की योजना संभावित है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एएलपी के अलावा टेक्नीशियंस की बहाली के लिए भी एक केंद्रीय एम्प्लायमेंट नोटिफिकेशन (सीईएन) जारी करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है तथा शीघ्र ही नोटिफिकेशन जारी करने की योजना है।

रेल अफसरों के अनुसार कोविड महामारी के कारण कुछ उम्मीदवारों की आयु नोटिफिकेशन में तय आयु सीमा से ज्यादा हो गई है। इसी के मद्देनजर उन उम्मीदवारों को राहत देने का निर्णय लिया है। अब सामान्य श्रेणी एवं ईडब्लूएस के अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 2 जुलाई1991 और 1 जुलाई 2006 के बीच है। इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह ओबीसी (एनसीएल) के अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 2 जुलाई 1988 और 1 जुलाई 2006 के बीच है तथा एसी/एसटी के अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 2 जुलाई 1986 और 1जुलाई 2006 के बीच है, वे सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संभावित टाइमलाइन एक नजर में

- प्रथम चरण में सीबीटी-1 की परीक्षा जून से अगस्त 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

- द्वितीय चरण में सीबीटी-2 की परीक्षा सितम्बर 2024 में पूरा करने का लक्ष्य है।

- तीसरे चरण में रुचि परीक्षा (सीबीएटी) की परीक्षा नवम्बर 2024 में पूरा करना है।

- डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों का शॉर्ट लिस्ट नवम्बर-दिसम्बर 2024 तक पूरा किया जाएगा।