Railway Recruitment 2019: रायपुर । प्रदेश के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे अपने साउदर्न रेलवे रीजन में अप्रेंटिस की 3584 भर्तियां निकाली है। ये भर्तियां कैरिज वर्क्स पेरम्बूर, सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर के लिए की जाएंगी। कैरिज वर्क्स पेरम्बूर में 1208, सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक के लिए 723 और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर के लिए 1654 भर्तियां की जाएंगी।