2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेंटेनेंस का काम हुआ पूरा, एक महीने बाद कल से दोबारा शुरू होगी रायपुर-जगदलपुर उड़ान

रायपुर-जगदलपुर क्षेत्रीय उड़ान 34 दिन बाद एक बार फिर 10 अगस्त से शुरू होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 9 Aug 2018, 11:27 AM IST

raipur jagdalpur flight

मेंटेनेंस का काम हुआ पूरा, एक महीने बाद कल से दोबारा शुरू होगी रायपुर-जगदलपुर उड़ान

रायपुर. रायपुर-जगदलपुर क्षेत्रीय उड़ान 34 दिन बाद एक बार फिर 10 अगस्त से शुरू होगी। विमानन कंपनी ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। शुक्रवार से विमानन का परिचालन नियमित समय और नियमित सेक्टर में होगा।

READ MORE: माना एयरपोर्ट में सुरक्षा के लिए लगेंगे नए मशीन, यह हाइटेक सिस्टम होगा आधार कार्ड से लिंक

एक महीने से अधिक समय तक चले मेंटेनेंस के बाद एयर ओडि़शा की फ्लाइट उड़ान भरेगी। रायपुर व जगदलपुर एयरपोर्ट स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक विमानन कंपनी से उन्हें निर्देश मिल चुका है, वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन को भी इसकी सूचना दे दी गई है। गौरतलब है कि १५ जून से विमान का परिचालन रायपुर-जगदलपुर मार्ग में होने के बाद ७ जुलाई को मेंटेनेंस के नाम पर उड़ान अचानक एक हफ्ते तक बंद कर दिया गया था, जिसके बाद मेंटेनेंस की अवधि लगातार आगे बढ़ती गई। पहले यह फ्लाइट ९ अगस्त से शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन अब १० तारीख से नियमित रूप से इसका संचालन किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह फ्लाइट रायपुर-जगदलपुर, जगदलपुर और विशाखापट्नम के लिए उड़ान भरेगी।

READ MORE: अब आप नहीं कर पाएंगे रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट में सफर, इतने दिनों के लिए रद्द हुई उड़ान

22 दिन के भीतर ही रायपुर-जगदलपुर हवाई मार्ग पर चलने वाली नई फ्लाइट को मेंटेनेंस की वजह से रद्द कर दिया गया था। विमानन कंपनी एयर ओडिशा के मुताबिक फ्लाइट का मेंटेनेंस कोलकाता में एयर डेक्कन के हैंगर में चल रहा था। इंजीनियरिंग कामकाज और मेंटेनेंस की वजह से लेटलतीफी की वजह से फ्लाइट को कैंसल किया जा रहा था।

एयर ओडि़शा की सेवाएं वर्तमान में कानपुर, लखनऊ, इंदौर, रांची, राउरकेला, विशाखापट्नम आदि शहरों से संचालित हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर नई फ्लाइट की शुरुआत की गई है।

रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट ऑपरेशनल कारणों से अब 9 अगस्त तक रद्द कर दी गई थी । जिसकी दोबारा शुरूआत कल से की जा रही है। पहले फ्लाइट का परिचालन 21 फिर 25 जुलाई और अब 9 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया था।