रायपुर . राजधानी के महापौर (Raipur Mayor election), सभापति और अपील समिति के सदस्यों के चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह प्रक्रिया कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन के निगरानी में पूरी प्रक्रिया की जाएगी। नगर निगम रायपुर कार्यालय के फोर्थ फ्लोर स्थित सभाकक्ष में होगा। सबसे पहले सुबह 10.30 बजे से पीठासीन अधिकारी के रूप में कलेक्टर पार्षदगणों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद 12.30 बजे से महापौर, सभापति एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन की कार्रवाई की जाएगी।