
रायपुर . राजधानी में नगर निगम महापौर प्रमोद दुबे ने आज से शहर के आवारा कुत्तों से सम्बंधित एक नई पहल की है। अब शहर के सारे आवारा कुत्तों को नगर निगम द्वारा पकड़कर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। हॉस्पिटल में उनकी नसबंदी कराई जाएगी। दरअसल शहर में कुत्तों के कारण एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ रही है। इसलिए नगर निगम द्वारा ये पहल की गई है।