26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

60 रुपए का लालच देकर युवक को भेजा खारून के बीच विसर्जन करने, गहरे पानी में डूबने लगा तो..

भाई के साथ युवक महादेवघाट आया था विसर्जन देखने, रुपयों के लालच में कूदा नदी में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 10 Sep 2019, 10:13 PM IST

60 रुपए का लालच देकर युवक को भेजा खारून के बीच विसर्जन करने, गहरे पानी में डूबने लगा तो..

60 रुपए का लालच देकर युवक को भेजा खारून के बीच विसर्जन करने, गहरे पानी में डूबने लगा तो..

रायपुर @दिनेश यदु। गणेश चतुर्थी का समय समाप्त होने वाला है इसी बीच लोग नदी नालों में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंच रहें हैं। इसी मौके पर सोमवार दोपहर महादेवघाट में मूर्ति विसर्जन करने वाले पहुंचे थे।

जिन लोगों ने घरों में गणेशजी को स्थापित किया था, अधिकतर वे ही विसर्जन के लिए आये थे। कुछ लोग खारून पार कर दुर्ग की ओर विसर्जन के लिए निकल गए। इसी बीच मूर्ति विसर्जन करने पानी में उतरा एक युवक डूबने लगा। किनारे खड़ा एक अन्य युवक ने छलांग लगाई और तैरकर उस तक पहुंचा।

उसे बचाकर बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद जब वह सामान्य हुआ, तब बताया कि आमापारा का रहने वाला है। दोपहर करीब 1.00 बजे अपने भाई के साथ यहां विसर्जन देखने आया था। अमलेश्वर की तरफ घाट में एक परिवार ने उसे देखकर कहा, गणेश जी का बीच नदी में विसर्जन करने पर 60 रुपए देंगे।

इस पर दोनों भाई तैयार हो गए। दोनों प्रतिमा लेकर नदी में चले गए। युवक का भाई तैर कर वापस आ गया लेकिन वह गहराई की तरफ जाने लगा। उसे तैरना नहीं आता था। शोर मचाने लगा। यह देख किनारे खड़े रायपुरा के एक युवक ने नदी में कूदा और बचाकर बाहर लाया।