इसलिए साइबर थानों की जरूरत
पिछले काफी समय से ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 11 महीनों में करीब 450 मामले दर्ज किए गए है। इसमें बैंक खातों से रकम निकालकर धोखाधड़ी करने, ऑनलाइन लेनदेन, एटीएम क्लोनिंग, , एटीएम कार्ड नंबर, ईमेल आईडी के जरिए धोखाधड़ी और हैकिंग के सर्वाधिक मामले है। इस घटना को हजारों किमी दूर बैठकर भी आरपियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। बता दें कि पिछले कुछ समय से झारखंड के जामताड़ा से गिरोह का संचालन करने वाले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे है। थाना शुरू होने से साइबर अटैक होने पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर विशेषज्ञ इसकी करेंगे। इससे मामलों को सुलझाने और आरोपियों को पकडऩे में मदद मिलेगी।