विधानसभा से भी वे लगातार इस मामले पर अपडेट लेते रहे। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ओमान में बंधक बनाई गई दीपिका से बातचीत भी की। उन्होंने दीपिका से सबसे पहले हालचाल पूछा। दीपिका ने बताया कि अभी बिल्कुल सुरक्षित हूं। मस्कट की दूतावास में आ गई हूं। शर्मा ने कहा, आप बिल्कुल चिंता मत करिए। आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे। आप मेरा नंबर रख लीजिए। आप छत्तीसगढ़ आने के बाद मुझे फोन करिए और आप अपने साथ मस्कट में हुए वाकए के बारे में बताइये। आपको जिन लोगों ने धोखा दिया, उस मामले की तह में जाकर कार्रवाई की जाएगी।