
अकेले जा रहे युवक को देख लूटने का किया प्रयास, नहीं दिया सामान तो मारा दिया चाकू, फिर
रायपुर . राजधानी में बढ़ रहे अपराध में एक और घटना शामिल हो गई है। खमतराई इलाके में दो जगह मोबाइल लूटने के बाद तीसरी जगह लूट करने और चाक़ू से हमला करने वाले आरोपी पकड़े गए है । आरोपियों ने मोबाइल लूटने के बाद पीड़ित के दोबारा पहुंचने पर उसे चाकू मार दिया था। पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से ढूंढ निकाला। एक आरोपी चाकूबाजी और चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक गंगा नगर निवासी बिट्टू गुप्ता गुरुवार की रात फैक्ट्री से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गंगानगर मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक मिले। दोनों ने बिट्टू को चाकू दिखाकर रोक लिया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर उसका मोबाइल लूट लिया। बिट्टू अपने घर गया। घटना की जानकारी अपने भाई टिंकू गुप्ता को दी।
इसके बाद दोनों आरोपी युवकों को ढूंढने निकले। आरोपी युवक मौके पर मिल गए। टिंकू ने मोबाइल वापस मांगा। इससे नाराज आरोपियों ने मोबाइल नहीं दिया, लेकिन बिट्टू को चाकू मार दिया। इसकी शिकायत खमतराई पुलिस से की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें आरोपियों का हुलिया और दोपहिया पैदल ले जाते दिखे। आरोपियों की पहचान भनपुरी निवासी पारस साहू और उगेश्वर सेन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
दो जगह पहले लूट करके पहुंचे
आरोपियों के पास तीन मोबाइल मिले हैं। गंगा नगर में लूट करने के अलावा आरोपियों ने उरकुरा और भनपुरी में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पारस के खिलाफ आम्र्स एक्ट और चोरी का अपराध दर्ज है। इन मामलों में वह जेल भी जा चुका है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
11 Oct 2019, 7:46 PM IST
Published on:
11 Oct 2019, 7:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.