राष्ट्रीय पोषण संस्थान के शोध के अनुसार कांदा कार्बोहाइड्रेट, कैरेटीन और विटामिन सी का महत्वपूर्ण स्त्रोत है। कांदा में काफी मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है। प्रति 100 ग्राम जंगली कांदे में मोईस्चर 70.4 ग्राम, प्रोटीन 2.5 ग्राम, फैट 0.3 ग्राम, मिनरल 1.4ग्राम, फाईबर 1.0 ग्राम, कार्बोहाईड्रेट 24.4 ग्राम, एनर्जी 110 कैलोरी, कैल्शियम 20 मिग्रा, फॉस्फोरस 74 मिग्रा, आयरन 1.0 मिग्रा, विटामिन सी 1 मिग्रा, कैरेटीन 565 माईक्रो ग्राम, ऑक्सेलिक एसिड 15 मिग्रा और पाईथिन फॉस्फोरस 7 मिग्रा होता है।