
अगर आपने भी इन शहरों के लिए बुक की है फ्लाइट टिकट, तो घर से निकलने से पहले चेक कर लें कि
रायपुर. नासिक में ग्राउंड की गई रायपुर-जगदलपुर की फ्लाइट 13 अगस्त से उड़ान भरेगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है। इस संबंध में जब कंपनी अधिकारियों से बात की गई तो वह भी बता नहीं सके कि फ्लाइट उड़ान भर पाएगी या नहीं।10 अगस्त को उड़ान नहीं भरने के बाद कंपनी ने कहा कि था कि मौसम में खराबी की वजह से यह फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी, लेकिन अब मौसम साफ होने के बाद भी कंपनी अधिकारी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।
इस पूरे मामले में जहां कंपनी के डायरेक्टर से लेकर एमडी अपनी बातों में यात्रियों को उलझा रहे हैं। वहीं अब यात्रियों की भड़ास स्टेशन मैनजरों पर निकलने लगी है। सोमवार के उड़ान के लिए रायपुर से भुवनेश्वर व रायपुर से जगदलपुर के लिए टिकटों की बुकिंग हो चुकी है, लेकिन फ्लाइट का जाना अभी तक तय नहीं है। इस मामले में राज्य सरकार के विमानन विभाग के अधिकारी भी जिम्मेदारी नहीं दिखा रहे हैं।
READ MORE : अटक गई एयर इंडिया के 160 यात्रियों की सांसें, जब नागपुर में हुई इमजरेंसी लैडिंग
ऐसे यात्री जिन्होंने 10 अगस्त को यात्रा के लिए बुकिंग करा ली थी, उन्हें टिकटों के रिफंड के लिए भटकना पड़ा। 13 अगस्त की यात्रा के लिए यात्रियों ने टिकटों की बुकिंग करा ली है, लेकिन रविवार रात तक कंपनी से स्टेशन मैनेजरों को फ्लाइट रद्द होने या उड़ान के बारे में जानकारी नहीं भेजी गई।
आमतौर पर इ-मेल के जरिए इसकी सूचना भेजी जाती है, ऐसे में यात्री सुबह एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहीं उन्हें एक बार फिर परेशानी उठानी पड़ सकती है।छत्तीसगढ़ में जब से रायपुर से जगदलपुर के लिए विमान सेवा शुरू हुई है तबसे उड़ानों में हमेशा कुछ समस्याएं आ रही है।
Published on:
13 Aug 2018 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
