7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेहत बनाने के लिए रायपुराइट्स को पसंद है ये जगह.. कर रहे मॉर्निंग और इवनिंग वॉक

सेहत बनाने के लिए शहर का मरीन ड्राइव, निगम गार्डन, अनुपम गार्डन, मोतीबाग, पुलिस ग्राउंड, गांधी उद्यान में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इन सभी जगहों में हर दिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
marin_drive_.jpg

सेहत बनाने के लिए रायपुराइट्स को पसंद है ये जगह.. कर रहे मॉर्निंग और इवनिंग वॉक

रायपुर। ठंड का सीजन शुरू हो गया है। इसी के साथ ही रायपुराइट्स अब अपनी सेहत बनाने पर भी जोर दे रहे हैं। हर दिन शहर के गार्डनों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। चाहे सुबह हो या शाम गार्डन में लोग वॉक कर सेहत पर ध्यान दे रहे हैं। सेहत बनाने के लिए शहर का मरीन ड्राइव, निगम गार्डन, अनुपम गार्डन, मोतीबाग, पुलिस ग्राउंड, गांधी उद्यान में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इन सभी जगहों में हर दिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं। सेहत के अलावा दिनभर की थकान को भी दूर करने के लिए लोग यहां आते हैं। यही वजह है कि यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ रहती है।

यहां सुबह हो या शाम दिनभर लोगों की अच्छी खासी भीड़ रहती है। अनुपम गार्डन में जोर-जोर से ठहाके की आवाज सुनाई देती है। ये ठहाके नहीं, बल्कि लॉफिंग एक्सरसाइज है। रायपुराइट्स का स्ट्रेस दूर भगाने के लिए उन्हें हंसाया जाता है। शहरवासी फिटनेस कांशस नजर आ रहे हैं। यहां कोई वॉक करता है तो कोई योग, कुछ ऐसे हैं जो लॉफिंग थैरेपी अपनाते हैं।


इवनिंग वॉक का भी कॉन्सेप्ट

शहर में इवनिंग वॉक का कॉन्सेप्ट भी तेजी से डवलप हो रहा है। ऐसे लोग जो लेटनाइट बिजी रहते हैं और वे सुबह उठ नहीं पाते हैं। वे इवनिंग वॉक को प्रिफर कर रहे हैं। इवनिंग वॉक के दौरान गार्डन में बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा होती है।

बढ़ती है नसों की ताकत

डेली वॉक करने से सबसे ज्यादा एक्सरसाइज पैरों की नसों की होती है। वॉक के दौरान घुटने के पीछे की नसें, पिंडली आदि मजबूत होते हैं और उनकी ताकत में भी वृद्धि होती है। इससे आर्थराइटिस का खतरा कम हो जाता है।