राजधानी बस सेवा के अंतर्गत प्रदेश में वर्तमान में 19 विभिन्न मार्गाें को चिन्हांकित किया गया है। इनमें अम्बिकापुर, बैकुंठपुर, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़, सारंगढ़, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, जगदलपुर, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली और कवर्धा शामिल हैं। इनमें से आज राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित बस स्टैंड के पास सेे कांकेर, राजनांदगांव, कवर्धा, सरायपाली तथा बिलासपुर के लिए हर दो-दो घंटे में बस का नॉन स्टॉप संचालन होगा।