11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिद हो तो ऐसी..शादी से पहले बहू ने ससुराल में बनवाया शौचालय

राजनांदगांव जिले की गंगा साहू ने शादी से पहले ससुराल में शौचालय बनवाकर मिसाल पेश की है। इसके लिए उसने CM और सांसद से मदद की गुहार लगाई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Jain

•

Updated: 2 Apr 2016, 8:28 PM IST

toilet at her fiance's house

girl provision of toilet at her fiance's house

राजनांदगांव.
प्रदेश की महिलाएं अब जागरुक होती जा रही हैं। जहां कुछ दिन पहली ही खबर आई थी कि ससुराल में शौचालय ना होने पर एक लडक़ी ने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीँ अब जो मामला सामने आया है उसे पढक़र आप उस बहू को सलाम किए बिना नहीं रहेंगे। जिसने शादी पक्की होने के बाद ससुराल में शौचालय नहीं होने की बात पता चलते ही। प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. रमन सिंह और सांसद अभिषेक सिंह को पत्र लिखा डाला। जिसकी प्रशंसा करते हुए सीएम और सांसद ने उसके ससुराल में शौचालय बनवा दिया।


जिद है तो जिद है जी

ये अनोखी मिसाल पेश करने वाली लडक़ी का नाम गंगा साहू है और वह राजनांदगांव जिले के विकासखंड छुरिया के ग्राम महरूम की रहने वाली है। उसने यह कदम उठाकर दूसरी लड़कियों को हौंसला दिया है कि यदि जिद कर ली जाए। जो उसे पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता और हमें अपने आत्मसम्मान की रक्षा खुद करनी पड़ेगी


सांसद अभिषेक सिंह ने की प्रशंसा

सांसद अभिषेक ने गंगा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसकी सोच यह बताती है कि राजनांदगांव के लोग प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को लेकर कितने सजग हैं। आगे उन्होंने कहा गंगा के इस पत्र से वे गौरवांवित महसूस कर रहे हैं कि वे इस लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं जहाँ की बेटियां स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक हैं।


22 अप्रैल को होने वाली है गंगा की शादी

गौरतलब है कि दिव्यांग कुमारी गंगा साहू की शादी बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम खैरकट्टा निवासी शिवन कुमार के साथ 22 अप्रैल को होना तय हुआ है। कुमारी गंगा को जब यह पता चला कि उसके होने वाले ससुराल में शौचालय नहीं है तो उसने मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं सांसद अभिषेक को इस आशय का पत्र लिखा।