25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्योत्सव स्थल का जायजा लेने पहुंचे मंत्री लखमा और बताया इस कारण से इस बार का राज्योत्सव होगा बेहतरीन

15 साल की बीजेपी सरकार को इस 10 महीने की कांग्रेस सरकार छोड़ा पीछे - लखमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 29 Oct 2019, 3:24 PM IST

राज्योत्सव स्थल का जायजा लेने पहुंचे मंत्री लखमा और बताया इस कारण से इस बार का राज्योत्सव होगा बेहतरीन

राज्योत्सव स्थल का जायजा लेने पहुंचे मंत्री लखमा और बताया इस कारण से इस बार का राज्योत्सव होगा बेहतरीन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य एक नवंबर को 2019 को 19 साल का हो जाएगा। युवा अवस्था में आने पर सरकार इस बार कुछ खास उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रही है। प्रति वर्ष के भाति इस वर्ष भी सरकार ने राज्योत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है।इसी बीच मंगलवार को प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा साइंस कॉलेज राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। आईजी आनंद छाबड़ा के साथ मौजूद तमाम पुलिस अधिकारियों ने मंत्री लखमा को सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी।

NEET Exam की डेट फाइनल, इस दिनांक को ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

राज्योत्सव स्थल का जायजा करने के बाद मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से मुखातिब होते कहा कि 15 साल की बीजेपी सरकार को इस 10 महीने की कांग्रेस सरकार ने पीछे छोड़ दिया है। इस बार का राज्योत्सव सबसे अच्छा राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़िया कलाकारों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरगुजा और बस्तरिया अंदाज में राज्योत्सव मनाया जाएगा।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की खुली पोल, शैक्षणिक कैलेंडर पिछड़ा, विद्यार्थियों पर बढ़ा बोझ, पढ़े पूरा मामला

उन्होंने कहा कि एक नवंबर से तीन नवंबर तक छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य रूप से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद रहेंगी। इसी को लेकर आज कार्यक्रम का अंतिम जायजा लेने पहुंचे। मंत्री लखमा ने कहा कि इस बार का राज्योत्सव छत्तीसगढ़िया लोगों के हिसाब से होगा। बस्तर, सरगुजा के हिसाब से होगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री है, जो छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम को बढ़ावा दे रहा है।

सरकारी कर्मचारी ने 20 वर्षीय युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दिया इस शर्मनाक घटना को अंजाम

मंत्री लखमा ने कहा कि राज्योत्सव में मुंबई से कोई बड़ा स्टार नहीं आएगा। हमारे छत्तीसगढ़ के ही बड़े स्टार हैं, किसान, मजदूर और बस्तर के कलाकार आएंगे। इनसे बड़ा स्टार और कौन हो सकता है ? जितनी भी सरकार की योजनाएं चल रही है इन सब का स्टॉल भी कार्यक्रम में लगाया जाएगा।